Saturday 3 September 2016

HIndu Dharm Darshan 3

मेरी तहरीर में - - -
क़ुरआन का अरबी से उर्दू तर्जुमा (ख़ालिस) मुसम्मी
''हकीमुल उम्मत हज़रत मौलाना अशरफ़ अली साहब थानवी''का है,
हदीसें सिर्फ ''बुख़ारी'' और ''मुस्लिम'' की नक्ल हैं,
और तबसरा ---- जीम. ''मोमिन'' का है।
नोट: क़ुरआन में (ब्रेकेट) में बयान किए गए अलफ़ाज़ बेईमान आलिमों के होते हैं,जो मफ़रूज़ा अल्लाह के उस्ताद और मददगार होते हैं और तफ़सीरें उनकी तिकड़म हैं और चूलें हैं.

*******

ब्रह्मा विष्णु महेश -A
पहली किस्त 
कहा जा सकता है कि बाबा इब्राहीम दुन्या के  पहले  आम इन्सान हैं जिनके  हालात और जीवनी हमें मयस्सर हैं . राजाओं और बादशाहों  की जानकारी तो इतिहास का विषय है ही मगर आम आदमी के हालात कम ही खातिर में लाए जाते हैं .
कुरानी आलिम इब्रह्मा विष्णु महेश 
दूसरी  किस्त 
विष्णु भगवान् के बारे में मेरी मालूमात अधूरी है , जितना सुना सुनाया मिला वही बहुत है .
विष्णु महाराज का वजूद भी अजीब व् गरीब है , ग्रन्थ रचना कार ब्राह्मणों ने इन्हें समुद्र से बरामद किया . 
मेरा कयास है कि यह भी आर्यन का आयातित तुक्का है कि इनकी हस्ती पानी सैलाब और कश्ती से है , यह हो सकते हैं आर्यन पूर्वज नूह जिन्हें मुसलमान नूह लैहस्सलाम कहते है , समुद्र उत्पत्ति विष्णु हों .
"वैष्णव जन तो उनको कहिए जो पैर परे जाने रे " 
यह कौन थे ? दुन्या के दुःख दर्द जानने वाले ?? 
शाश्त्र तो विष्णु को ब्रह्मा के शरीर अंगों को स्थापित और संचालित करने का काम दिया गया बतलाते हैं  जिसके अंतर्गत चार मानव जातियां विष्णु ने संचालित कीं -
ब्रह्मण - - - जो ब्रह्मा के मुख से पैदा हुवे और धरती लोक के परमेश्वर बने .
क्षत्रीय - - - ब्रह्मा के बाहों से निर्मित हुए जिनको कर्तव्य स्वरूप ब्राह्मणों  का संरक्षण का काम मिला . यह प्रतापी राजा और महा राजा हुवा करते मगर होते बरहमन दास .
वेश्य - - - तीसरे दर्जे के मानुस हुए . इनको बस इतना ही समझे जैसे चीटियों में मजदूर चीटियाँ होती हैं . यह ब्रह्मा के जांघों से निर्मित हुए अतः ब्राह्मणों और क्षत्रीयों की सेवा दौड़ दौड़ कर किय करें और अपने जंघा धर्म का पालन करें.
चौथे शूद्र - - - तीनों वर्गों की सेवा और 
सेवा का मेवा के नाम पर ? 
इनका ही जूठन खाएँ 
वह भी मिटटी के बर्तनों में , 
वह भी जो साबूत न हों , टूटे फूटे हुए हों .
विसतार मनु स्मृति में देखें , रोंगटे खडे कर देने वाले अत्याचार .
ब्राहीम को नूह की दसवीं संतान मानते हैं और नूह को आदम की दसवीं संतान . आदम शायद दुनया का पहला सभी आदमी हुवा हो जिसने नग्नता को ढकने का आभास किया . आदम की तौरेती और कुरानी कहानियां पूरी तरह से कपोल कलोइत हैं , इतना ज़रूर लगता है कि ६५०० वर्ष पहले कोई इंसानों को पहला पूर्वज हुवा हो जिसे इंसानियत ने मील का पथर बनाया हो 
इब्राहीम एक ग़रीब पथर कटे आज़र (तेराह) का बेटा था जिसे बाप कहा करता , 
बेटे हिजरत (पलायन) कर बाहर दुन्या  दूध और शहद से भरी हुई है - - - 
उसने हिजरत की , उसे दूध और शहद  के दर्शन तो न  हुए , हाँ काँटों भरा परिवेश ज़रूर मिला और उस पर चल कर इब्राहीम मानव इतिहास का बाबा बन गया .
इब्राहीम की शोहरत उसे अरब दुन्या से निकाल कर ईरान लाई जिसे आर्यन सर पर लादे हुए हिन्दुतान ले आए . यहाँ के मूल निवास्यों के  धार्मिक रुझान का जायज़ा  लेते हुए इब्राहीम की नाम पर आर्यन ने नए नए ग्रंथों की संरचना की . 
इब्राहीम का पहला नाम जोकि उसके पिता ने रख्का था अब्राम था , 
मिस्र पहुँच कर वह अब्राहम हो गया , 
मक्का पहुँचा तो इब्राहीम हुवा , 
ईरान पंहुचा तो बराहम हुवा . 
आर्यन द्वारा लाया गया भारत में इब्राहीम ब्रहम होते हुए ब्रह्मा बन गया , उसकी बुलंदी ब्रह्मांड और उसकी औलादें तथा कथित मुक़द्दस  बरहमन हुईं जो कि ब्रह्मा के मुंह से निर्मित हुईं  .

इब्राहीम ब्रह्मा बन कर अलौकिक बन गया . उसके शरीर अंगों से बह्मांड का निर्माण हुवा . इस निर्माण का विस्तार विष्णु महाराज को सौंपा गया ,


जीम 'मोमिन' निसारुल-ईमान

No comments:

Post a Comment