Tuesday 7 July 2020

ब्रह्मा विष्णु महेश

ब्रह्मा विष्णु महेश 

प्रिय हिन्दू पाठको !
पहली बार मैं ने ब्रह्मा विष्णु महेश  के शीर्षक से हिन्दू धर्म पर क़लम उठाई है, 
सोचा था तूफ़ान खड़ा होगा, मगर नहीं, 
इसके बर अक्स मुस्लिम पाठको ने तो आसमान सर पर उठा लिया था , 
उनके बनिसबत 1% ही रद्दे अमल हुवा . 
अब मुसलमान भी अपना बुरा भला समझने लगे हैं , 
जो बद ज़ुबानी किया करते थे वह अच्छे दोस्त बन चुके हैं .
शुक्रया दोसतो ! 
तुम बदलना जानते हो, हमेशा से तुम में यह सलाहियत रही है . 
हिन्दू समाज एक हाथ घूँघट को त्याग कर आज उनकी बहन बेटियां मर्दों के शाने  बशाने खड़ी हैं , 
मुस्लिम बच्चियां अब भी बुरक़े की शिकार हैं .
एक पाठक ने अपने समाज का अपमान करते हुए मुझे माँ की गाली दी है, 
वह शायद अभी बालिग़ नहीं हुवा होगा , 
यह भी नहीं जानता कि बूढ़े को माँ की गाली नहीं दी जाती. 
मेरी माँ को मरे हुए 65 वर्ष ग़ुज़र गए, 
इस गाली को मैं क्या करूँ, इस लिए मै उसको वापस करता हूँ , 
हो सकता है उसकी माँ जवान हो, 
उसके काम आए , 
उसे ही मुबारक .
***
*****
जीम 'मोमिन' निसारुल-ईमान

No comments:

Post a Comment