Thursday 8 March 2018

Hindu Dharm Darshan- 149-V



वेद दर्शन                           
खेद  है  कि  यह  वेद  है  . . . 

मन्तर अर्थात मन+तंत्र 
वेद श्लोक को उर्फ़ आम में वेद मंत्र कहा जाता है,
अर्थात मन का तंत्र. 
मन तो हर समय उड़ा करता है, 
कभी यहाँ तो कभी वहाँ. 
कभी इस शाख पर तो कभी उस शाख पर. 
यह मनमौजी, मन चला होता है. 
अस्थिर. 
बचपन में मैं मदारी के मन्त्र सुनता था तो कुछ समझ में न आता. 
बड़े होने पर पता चला कि न समझ में आने वाले शब्द मन्तर होते हैं. 
हमारे भारत में भी मुख्यता दो भाषाएँ ऐसी हैं जो मंतर प्रधान हैं 
और दोनों को मदारियों के सिवा कोई नहीं समझ पाता. 
पहली संस्कृत है और दूसरी अरबी. 
इन्हीं दोनों भाषाओँ  में मदारी मन्त्र बघारते हैं.
शुकर है नव युग का कि विद्वानों ने हमें 
वेद और क़ुरान जैसी किताबों का हर भाषा में अनुवाद करके दे दिया. 
ज़रुरत है कि हम इन्हें आस्था का चश्मा उतार कर 
खुली आखों से पढ़ें और वास्तविकता को स्वीकारें.
मन की बातों को मन में आने जाने दें, 
दिल की आवाज़ सुनें. ह्रदय ध्वनि को माने.  
ह्रदय ध्वनि हमेशा लौकिक और प्रकृतिक सत्य पर आधारित होती है, 
आडंबरों और आस्थाओं से परे होती है ह्रदय ध्वनि. 
ह्रदय ध्वनि को ज़मीर की आवाज़ भी कहते हैं. 
ह्रदय ध्वनि या ज़मीर की आवाज़ अथवा अंतर आत्मा की पुकार 
को सुनने वाला मानव, मानव से महा मानव हो जाता है.
सम्पूर्ण ऋग वेद हिन्दी अनुवाद मंगाकर पढ़ें और जानें कि आने वाला समय आपकी नस्लों को कहाँ ले जाना चाहता है ?
ब्रह्मांड की खोज में या 
काँवडयों की काँवड यात्रा 
अथवा हज के सफ़र में.
(ऋग्वेद / डा. गंगा सहाय शर्मा / संस्तृत साहित्य प्रकाशन नई दिल्ली )


जीम 'मोमिन' निसारुल-ईमान

No comments:

Post a Comment